Surprise Me!

अमेरिका में नहीं होगी मोदी की शरीफ से मुलाकात | Modi, Sharif in US but won't talk

2019-09-20 0 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के वर्तमान दौरे में अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के साथ द्विपक्षीय बैठक नहीं होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, 'अब तक ऐसी किसी द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है।' मोदी और शरीफ दोनों ही शहर के प्रतिष्ठित होटल वाल्डोर्फ एस्टोरिया में रूक रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या जानबूझकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास होगा कि दोनों नेताओं के रास्ते न मिलें, स्वरूप ने नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'जानबूझकर रास्ते न मिलें, ऐसा कोई प्रयास नहीं होगा। अगर वे हाथ मिलाते हैं तो आप देख लेंगे। अगर और कुछ होता है तो आप उसे देखेंगे।